sports

जिसे टीम इंडिया ने 94 रन से रौंदा था, उसी थाईलैंड के खिलाफ 119 रन बना पाई पाकिस्तान, जानें मैच की पूरी कहानी

PAKW vs THAIW Highlights: मंगलवार को पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम ने वूमेंस एशिया कप में अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। ग्रुप A के अपने पहले मुकाबले में उसने थाईलैंड के खिलाफ 35 रन से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सिर्फ 119 रन बना पाई, जिसमें 9 विकेट गिर गए थे। जवाब में थाईलैंड ने 8 विकेट गंवाकर 84 रन बनाए। थाईलैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह रही कि उसने पाकिस्तान और भारत के खिलाफ अब तक मिलकर 18 विकेट झटके हैं।

Original source: cms.patrika.com →