sports

PCB चीफ मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोच बदलने पर तोड़ी चुप्पी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 7 खिलाड़ी और 2 कोचों को टीम से बाहर करने पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फैसले का समर्थन किया है और कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट को इस बदलाव की सख्त जरूरत थी. दरअसल पाक टीम अभी इंग्लैंड टूर पर है, जहां पहले 2 टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार के बाद पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान सहित 7 खिलाड़ी और 2 कोचों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक मोहसिन नकवी ने कहा कि इंग्लैंड टूर के दौरान लिए गए फैसले जरूरी थे. उन्होंने यह भी बताया कि वे टीम के प्रदर्शन के अलावा भी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार कर रहे हैं.

किसी इंटरनेशनल सीरीज के दौरान 7 खिलाड़ियों और 2 कोचों को वापस घर भेज देना सामान्य नहीं है. बोर्ड के इस फैसले की क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस ने जमकर आलोचना की. मगर नकवी का कहना है कि उन्हें आलोचनाओं से कभी घबराहट नहीं हुई. उन्होंने अपने आलोचकों को पहले और अब की रैंकिंग देखने की सलाह दी.

उन्होंने कहा, "मैं कभी आलोचनाओं से नहीं डरा हूं और ना ही कभी ऐसा होगा. जो लोग कह रहे हैं कि मेरे आने के बाद क्रिकेट बर्बाद हो गया है, पहले की रैंकिंग्स पर नजर डालिए." उन्होंने माना कि टेस्ट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, लेकिन उन्होंने व्हाइट बॉल टीम में किए गए सुधारों को गिनवाया.

क्यों मचा है बवाल?

पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पारी और 103 रनों की हार मिली थी. दूसरे टेस्ट मैच में भी परिणाम नहीं बदला और इस बार पाक टीम को 194 रनों की शिकस्त झेलनी पड़ी. बल्लेबाजी प्रदर्शन इतना खराब रहा है कि टीम एक भी पारी में 200 रन नहीं बना सकी है.

9 सितंबर से शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले PCB ने बड़ा फैसला लेते हुए 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था. इन 7 खिलाड़ियों के नाम मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, आमिर जमाल, अली उस्मान, सलमान आगा, अवैस जफर और खुर्रम शहजाद हैं.

यह भी पढ़ें: हेड-राहुल ओपनर, आकाश चोपड़ा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन; 4 भारतीय शामिल

रिप्लेसमेंट के रूप में सैम अयूब, अब्दुल्लाह फजल और 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को चुना है. इन सभी खिलाड़ियों के पास 10 मैचों का अनुभव है. मामला यहीं शांत नहीं हुआ, क्योंकि टेस्ट के हेड कोच रहे सरफराज अहमद को भी हटा दिया गया है, वहीं गेंदबाजी कोच उमर गुल की भी छुट्टी हो गई है.

यह भी पढ़ें:

'हुक्का पीकर आता हूं...', ऋषभ पंत से बोले एमएस धोनी; पार्टी का वीडियो वायरल

Original source: www.abplive.com →